रामपुर: हाइवे पर अज्ञात वाहन से टकराई रोडवेज, दर्जनों घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार

शहजादनगर/रामपुर, अमृत विचार। दिल्ली- लखनऊ हाइवे पर एक रोडवेज हाइवे पर खड़े किसी अज्ञात वाहन में रात्रि के चलते टकरा गई। जिससे रोडवेज में सफर कर रहे यात्री हादसा का शिकार हो गए। जिससे हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। 
   
हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित यूपी 22 ढाबे के सामने शनिवार की तड़के तीन बजे की है। बताया जा रहा है। कि कौशाम्बी डिपो के परिचालक दुर्गेश कुमार अपने चालक के साथ मिलकर रामपुर से बरेली की ओर जा रहे थे। जैसे ही रोडवेज हाइवे स्थित थाना के यूपी 22 ढाबे के सामने पहुंची,तो रोड पर पहले से ही खड़े किसी अज्ञात वाहन में टकरा गई। 

हादसा होते ही मौके परअफरा-तफरी के माहौल पैदा हो गया। बस के अंदर सवार लोगों ने चीखपुकार मचा दी। जिसके बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हादसे में घायलों को निकाल कर उपचार के लिए एम्बुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी। 

हादसे में अलग-अलग जिलों के हैं घायल
शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुए रात्रि में रोडवेज हादसे में घायलों की सांख्य दर्जनों यात्रियों में शामिल है। जिसके चलते हादसें में घायल कंचन पत्नी राहुल वर्मा, अनिता वर्मा पत्नी प्रेमचंद बरेली जिले के इज्जतनगर निवासी ,सुरेंद्र पुत्र कुमर सेन बरेली के अमीन नगर निवासी ,पिंकी श्रीवास्तव ,किरण श्रीवास्तव पुत्री विजयपाल, बरेली जिले के महेंद्र नगर कॉलोनी निवासी समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए रामपुर जिला में एम्बुलेंस 108 के जरिए भेजा है। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी घटनास्थल व जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए है।

ये भी पढ़ें:- H5N1 Bird Flu Virus के हालात चिंताजनक, सभी देश सतर्क रहें : लड़की की मौत के बाद बोला WHO

संबंधित समाचार