किसान समस्याओं के समाधान को प्राणों की लगा देंगे बाजी: राम गनेश
अयोध्या, अमृत विचार। गांधी पार्क में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राम गनेश मौर्य व प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा का स्वागत किया गया। राम गनेश मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए व किसान समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो प्राणों की बाजी लगा देंगे और तन मन धन से संगठन को मजबूत करने के लिए रात-दिन प्रयास करते रहेंगे।
सूर्यनाथ वर्मा ने कहा की प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भरोसा करके पदोन्नति की है भरोसे को कायम रखते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। स्वागत समारोह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, राजेश मिश्रा, रवि शंकर पांडे, राजकुमार यादव, भोला सिंह टाइगर, रामू चंद्र आदि लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-खबर का असर: बहराइच में फर्जी सट्टाधारकों पर दर्ज होगा मुकदमा, जिला गन्ना अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट
