बरेली: सड़कों की खुदाई से हुए गड्ढे...अब चलना भी हुआ दुश्वार, यूथ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में अव्यवस्थाओं और शासन द्वारा कराए जा रहे बेतरतीब कार्यों से लोग परेशान हैं। शनिवार को यूथ काग्रेंस के पदाधिकरियों ने जिले में जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं। इस दौरान यूथ काग्रेंस के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्दर लम्बे समय से खुदी सड़कों से लोग परेशान हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर विकास के नाम पर सिर्फ गड्ढे दिख रहें हैं। 

जगह जगह खुदाई कर छोड़ दी जाती हैं जिस से अक्सर ही जाम लग जाता हैं। इस से स्कूल जाने वाले बच्चे और बीमार बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शहर में कई जगह पानी की पाइप लाइनें फट गई हैं। जिस से कई जगह कीचड़ हो रही है। 

पदाधिकारियों ने आगे कहा कि शहर में आवारा छुट्टा पशु टहल रहे हैं। जब वह आपस में लड़ते हैं तो वहां भगदड़ मच जाती है, जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं। उन्हें किसी उचित स्थान पर भेजा जाए। उन्होंने आगे कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आते हैं। गंदगी से बीमारियों का खतरा बड़ गया हैं। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही सुभाष नगर के वार्ड 4 और 5 में अधिकाश नाले खुले हुए हैं। जिस कारण से उन का पानी सड़कों पर आ जाता है और दुर्घटना होने का खतरा होता है।

यह भी पढ़ें- बरेली के अधिकारियों का राज्य कार्यशाला के लिए हुआ चयन

संबंधित समाचार