बाजपुर: घर के बाहर खेल रहा बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहा 11 वर्षीय एक बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी तहरीर देकर बेटे को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है।

ग्राम खमरिया निवासी विक्रम ने बताया कि वर्तमान में उसका परिवार नजदीकी गांव ग्राम नरखेड़ा में रह रहा है और मेहनत-मजदूरी करके वह अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।

विक्रम के अनुसार उसका 11 वर्षीय बेटा सोनू 23 फरवरी की सायं घर के नजदीक ही खेल रहा था, जोकि काफी रात होने तक घर नहीं पहुंचा जिसके चलते परिजनों को उसकी चिंता हुई। पूरे गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन सहमे हुए हैं तथा बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित ने पुलिस ने बेटे को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार