मथुरा: बरसाने की होली में रहेगी मल्टीपर लेयर ऑफ सिक्योरिटी 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच सकते हैं लठामार होली देखने, बरसाना जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर बैरियर और पार्किंग की रहेगी व्यवस्था

मथुरा, अमृत विचार। सब जग होली ब्रज में होरा, वर्षो से चर्चित यह कहावत यूं ही नहीं कही जाती है। ब्रज में पूरे 40 दिन तक होली के आयोजन होते हैं। इसमें बरसाना की लठामार होली, नंदगांव की लड्डू होली एवं बल्देव का हुरंगा विश्व प्रसिद्ध हैं। इसे देखने के लिए देश के साथ विदेश से भी लोग मथुरा आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ श्रद्धालुओं की भीड़ आने पर पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें -  मथुरा: ANTF आगरा और राया पुलिस ने एक करोड़ 75 लाख का गांजा किया बरामद

इस बार बरसाने की लठामार होली 28 फरवरी को होगी इसे देखने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। इसीलिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पेशानी पर बल पड़ना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अभी से व्यवस्थाएं करना शुरू कर दिया है। एएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 27 फरवरी को बरसाने में लड्डू मार होली, 28 को विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली होगी।

इसके बाद एक मार्च को नंदगांव की लट्ठमार होली, तीन मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान पर रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चार मार्च गोकुल की छड़ीमार होली, सात मार्च को द्वारकाधीश का डोला, आठ मार्च को दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा और 12 मार्च रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर में होली कार्यक्रम होगा।

एसएसपी ने बताया कि होली पर मल्टीपर लेयर ऑफ सिक्योरिटी के तहत आउटर कोर्डन, इनर कोर्डन की सुरक्षा व्यवस्था होगी। मंदिर के आसपास कई चरणों में पुलिस का घेरा होगा। सिविल और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। इसके लिए जोन के साथ ही बाहर से भी फोर्स की डिमांग भेजी गई है। जो कि आयोजन से पहले मथुरा पहुंच जाएगा।

किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो इसके लिए सुगम यातायात की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत प्रत्येक मार्ग पर बैरियर एवं पार्किंग की व्यवस्था है। होली के आयोजन में असमाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न करें इसके लिए इंटेलीजेंस की टीम अभी से काम पर लग गई है। 

ये भी पढ़ें - मथुरा: शरणानंद महाराज ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ खेली फूलों की होली

संबंधित समाचार