अयोध्या : ज्ञानदीप इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र से किया डिबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुछ दिन पूर्व इसी केंद्र पर हाईस्कूल परीक्षा में पकड़ा गया था एक मुन्ना भाई

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्णानगर अछोरा को परीक्षा केंद्र से डिबार कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने इस परीक्षा केंद्र को डीबार किए जाने की संस्तुति शनिवार को की। शिक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की कनेक्टिविटी अक्सर टूटने और जिला व राज्य परीक्षा नियंत्रण कक्ष तक लाइव न होने की शिकायतें बार-बार सामने आ रही थीं। उन्होंने बताया कि कोड संख्या 1256 ज्ञानदीप इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे से वेबकास्टिंग बंद हो जाती है। केंद्र व्यवस्थापक रहे सुरेन्द्र कुमार को उनके दायित्वों से हटाकर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। केन्द्र व्यस्थापक पद का दायित्व राम मिलन यादव प्रवक्ता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिल्कीपुर को सौंपा गया है।

3363 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

शनिवार को हाई स्कूल में चित्रकला एवं इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नियंत्रण कक्ष प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल चित्रकला की परीक्षा के लिए जिले में कुल 37,888 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 2753 अनुपस्थित रहे। इंटर की परीक्षा में कुल 341 पंजीकृत में से 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में इंटर मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा में 585 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : रक्षा लेखा विभाग के गेस्ट हाउस से एसी, एलईडी टीवी चोरी

संबंधित समाचार