बरेली: बहेड़ी में अगवा कर नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार
बरेली/बहेड़ी,अमृत विचार। देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को कुछ लोग घर से अगवा कर ले गए। बंदूक के बल पर उससे तीन लोगों ने गैंगरेप किया। नाबालिग बेहोश हो गई तो वे उसको छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को बताई। पुलिस ने रिपोर्ट कर किशोरी को अस्पताल …
बरेली/बहेड़ी,अमृत विचार। देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को कुछ लोग घर से अगवा कर ले गए। बंदूक के बल पर उससे तीन लोगों ने गैंगरेप किया। नाबालिग बेहोश हो गई तो वे उसको छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को बताई। पुलिस ने रिपोर्ट कर किशोरी को अस्पताल भेजा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार की शाम देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर में अकेली थी। तीन युवक उसे बंदूक के बल पर घर से अगवा कर ले गए। जंगल में किशोरी से दुष्कर्म किया। नाबालिग बेहोश हो गई तो दरिंदे उसको जंगल में छोड़कर भाग गए। होश में आने नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बसुपुरा के मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद सिद्दीक व उसके दो साथियों की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोहम्मद उमर को अरेस्ट कर लिया है। उसके दोनो साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
“नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी युवक का नाबालिग लड़की के यहां आना जाना था। नाबालिग को मेडीकल के लिए भेज दिया गया है।” -दयाशंकर, इंस्पेक्टर देवरनियां।
