उमेश पाल हत्याकांड : घटना के विरोध में न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रयागराज की जिला अदालत से घर वापस आते समय वकील उमेश पाल की बर्बरता पूर्ण की गई हत्या से आक्रोशित राजधानी की अधीनस्थ अदालतों के वकील सोमवार को न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे। रविवार को लखनऊ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक आकस्मिक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। कहा गया कि वकीलों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं घट रही हैं। 

अध्यक्ष सुरेश पांडेय की अध्यक्षता व महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्र के संचालन में यह बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में वकील उमेश पाल की हत्या की निंदा की गई व विरोध स्वरुप न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में इस हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि वकीलों की लगातार हो रही हत्याओं व अत्याचार जैसे गंभीर मसलों पर 27 फरवरी को बार एसोसिएशन की बैठक में अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : ज्ञानदीप इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र से किया डिबार

संबंधित समाचार