मुरादाबाद : 17 परियोजनाओं के पूर्ण होने में छह महीने और इंतजार बढ़ा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

स्मार्ट सिटी मिशन: मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर समेत 611.92 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी 

स्मार्ट सिटी के तहत गुलाबबाड़ी में बन रहा शवदाह गृह।

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन की 611.92 करोड़ रुपये की लागत की 17 परियोजनाओं के पूरा होने में अब छह महीने और इंतजार बढ़ गया है। पहले यह परियोजनाएं जून तक पूर्ण होनी थीं, लेकिन काम के अधूरा रहने को देखते हुए सरकार ने दिसंबर तक की मोहलत दे दी है। इससे नागरिकों का इन सेवाओं के लिए इंतजार और बढ़ गया है। 

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से 37 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं लागू की गईं। इसका उद्देश्य शहर को स्मार्ट बनाकर जन सामान्य को बेहतर सुविधाएं देना था। इसमें से 20 परियोजनाएं जिसमें 232.92 करोड़ रुपये लागत का एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, चार्जिंग स्टेशन फार ई रिक्शा, कॅरियर मित्र वेबसाइट, पार्कों का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण, सोलर आधारित वाटर एटीएम आदि पूरे हो चुके हैं।

शेष 17 परियोजनाओं को इस साल जून तक पूरा करना था। जिसको लेकर नागरिक उत्साहित थे। लेकिन, कई कार्य अधर में होने से समय-सीमा बढ़ाने की मांग अधिकारियों ने की थी। जिसे शासन ने मंजूर कर लिया। अब 611.92 करोड़ रुपये लागत की 17 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के साकार होने में दिसंबर तक इंतजार करना होगा। हालांकि स्मार्ट सिटी मिशन के अधिकारियों का कहना है कि इंतजार बढ़ने से कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर करने में और आसानी होगी। अब जो समय मिला है इसका सदुपयोग और  बेहतरी में होगा।

स्मार्ट सिटी की 20 महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 17 पर तेजी से काम चल रहा है। जून तक इसे पूरा करना था। लेकिन, अभी कार्य पूरा होने में और समय लगेगा। इसको देखते हुए शासन स्तर से छह महीने और समय दिया गया है। दिसंबर के अंत तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। -टीएन मिश्र, नोडल, मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : उपलब्धि! दिव्यांगता भी नहीं तोड़ पाई सौरभ के हौसले...

संबंधित समाचार