Terrorist In UP: आतंक की पाठशाला चलाता था सैफउल्लाह, NIA की चार्जशीट में हुआ खुलासा, जाजमऊ में होती थीं ज्यादातर सभाएं
Terrorist In UP कानपुर में सैफउल्लाह की ज्यादातर सभाएं जाजमऊ में होती थी।
Terrorist In UP कानपुर में एनआईए की चार्जशीट में खुलासा हुआ कि आतंकी सैफउल्लाह ज्यादातर सभाएं जाजमऊ में चलाता था। आतंकी आतंक की पाठशाला चलाता था।
कानपुर, अमृत विचार। Terrorist In UP आंतक की पाठशाला सैफउल्लाह चलाता था। एनआईए की चार्जशीट में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि धार्मिक कार्यक्रम जिसमें आतंकी शिरकत करते थे उनमें सैफउल्लाह सबसे ज्यादा जिहाद, आईएसआईएस और हिजरत पर सवाल पूछता था। कई बार इन धार्मिक सभाओं में उसने फिदाइन के बारे में पूछा था। जिस पर वहां मौजूद लोग उसकी शक्ल देखने लग जाते थे। सभी कार्यक्रमों में सैफउल्लाह, आतिफ मुजफ्फर और गौस मोहम्मद खान पहुंचते ही थे। ज्यादातर सभाएं जाजमऊ में ही होती थीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों सभाओं में आईएसआईएस पर इतने सवाल पूछते थे कि एक तरह से पूरी सभा पर कब्जा जमा लेते थे। इसी की आड़ में वह वहां मौजूद युवाओं को भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदलने के लिए सुझाव देते थे और इस पर दबाव बनाते थे कि बिना हिंसक घटनाओं के जिहाद पूरा नहीं हो सकता और जब तक जिहाद नहीं होगा तब तक भारत इस्लामिक देश नहीं बन पाएगा। इन तीनों में सैफउल्लाह सबसे ज्यादा सवाल पूछता था। उसने कुछ सभाओं में फिदाइन यानि मानव बम पर भी सवाल पूछे थे। एक सभा में उसका विरोध होने पर तीनों ने मौलानाओं से झगड़ा भी कर लिया था।
एनआईए की चार्जशीट के अनुसार आरोपियों ने जब एक दूसरे के साथ मिलकर आतंकी गिरोह बना लिया। उसके बाद उन्होंने अपना पहला हाईड आउट लखनऊ हुसैनाबाद में बनाया था। वहां पर अलग अलग मकान में आरोपी किराए पर रहने पहुंचे थे।
