Italy के तट के निकट प्रवासियों की नौका दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

 रोम। इटली के दक्षिणी तट के निकट एक नौका डूबने से 30 प्रवासियों की मौत हो गई, जिनके शव तटरक्षकों ने बरामद कर लिए हैं। सरकारी रेडियो ‘आरआईए’ ने यह खबर दी।

 ‘आरएआई’ ने इटली के कैलेब्रिया प्रायद्वीप के तटीय शहर क्रोटोन के निकट बंदरगाह अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि सुबह के समय जब लोनियाल समुद्र में नौका दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वकत उसमें 100 से अधिक लोग सवार थे। 

बचाव कार्यों में जुटे दमकलकर्मियों के प्रवक्ता लूका कारी ने कहा कि करीब 40 यात्री जीवित मिले हैं। रेडियो की खबर के अनुसार, बचाव कार्य अभी जारी है।

ये भी पढ़ें:- कीव में सरकार बदलने के बाद 2014 में यूक्रेन ने वास्तव में तख्तापलट देखा: एलन मस्क

संबंधित समाचार