Banda Murder : खेतों की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी
बांदा में किसान की हत्या से फैली सनसनी।
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली कर रहे किसान की बदमाशों ने निर्मम तरह से हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
बांदा, अमृत विचार। खेतों की रखवाली कर रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर शव को फसलों के बीच फेंक दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बबेरू का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल निवासी 42 वर्षीय मोतीलाल लोगो के खेत बटाई में लेकर किसानी करता था। शनिवार शाम वह खेतो में सरसों और मटर की फसलों की रखवाली करने गया था। देर रात घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन दौरान खेत मे शव पड़ा देखा। जो मोतीलाल का था। बदमाशो ने लाठी डंडो, कुल्हाड़ी और तमंचे से गोली मारकर उनरी बेहरमी से हत्या कर शव को दूसरे के खेत मे घसीटकर फेंक दिया था।
परिजनों ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नही थी। रात में घर नही आये खोजबीन करते रहे,उनकी साइकिल और घास रखी मिली. उनका शव रविवार दोपहर खेतो में मिला है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। अज्ञात अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
