आगरा पहुंचे डेनमार्क के Prince और Princess, ताजमहल का किया दीदार
आगरा, अमृत विचार। विश्वप्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को देखने रविवार को डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ पहुंची। यहां शाही मेहमानों का स्वागत पारम्परिक नृत्य और गायन से हुआ। मेहमानों ने आगरा किला भी देखा। इस दौरान पूरे परिसर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गए थे।
प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ने सुबह करीब साढ़े दस बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां पर विशेषतौर पर उनका स्वागत किया गया। यहां से निकलने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंचे। इसके बाद सीधे ताज का दीदार करने के लिए निकल गए। वह एक ओपन कार से ताज पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर का भ्रमण करके ताज को निहारा। सामने पड़ी टेबल पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बोले सीएम योगी- तकनीकी शिक्षा में यूपी को बनाएंगे नंबर वन
