संभल: एकजुटता से किसी भी संघर्ष पर पाई जा सकती है विजय

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

कान्हा विहार में ब्राह्मण सदभावना सम्मेलन एवं वृद्धजन सम्मान समारोह, सम्मेलन में ब्राह्मण समाज ने दिखाई एकजुटता

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। मुरादाबाद रोड स्थित कान्हा विहार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, श्री ब्राह्मण सभा और ब्राह्मण शक्ति संघ के संयुक्त तत्वावधान में ब्राह्मण सदभावना सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मणों की एकजुटता से किसी भी संघर्ष पर विजय पाई जा सकती है। इस दौरान शहर के अलावा देहात व अन्य जिलों के ब्राह्मण समाज ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आरंभ भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अभिनव शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सतीश शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा, रामवल्लभ रावत, श्याम भारद्वाज, अनिल शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण से किया। किया। पंडित ऋतुपर्ण ने सरस्वती मंत्रोच्चारण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ब्राह्मणों की एकजुटता से कई संघर्षों में हमने विजय हासिल की है। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि  पीड़ित परिवार के साथ मेरा प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी शरद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के संघर्ष से पीड़ित ब्राह्मणों की समस्याओं का निवारण हुआ है। पीड़ित परिवार की समस्या निपटाने में सभी ब्राह्मण संगठन सक्षम हैं। ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष बनवारीलाल पाठक ने आभार जताया। ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ उनके संगठन के साथ सभी ब्राह्मण संगठन एवं वृद्धजन खड़े हैं। ब्राह्मण महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष प्रेमवती उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता मैंने जीवन में पहली बार देखी है। उन्होंने पंडित प्रेम शंकर शर्मा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री ब्राह्मण सभा के नगराध्यक्ष पंडित गुरुदत्त शर्मा ने ब्राह्मणों से पीड़ित परिवार प्रशांत वशिष्ठ के संघर्ष में खड़े होने का आह्वान करते हुए भगवान परशुराम की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम आयोजक सतीश शर्मा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुरादाबाद से महेश चंद शर्मा, रामभरोसे लाल शर्मा, संजीव शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, बरेली से नितिन शर्मा, बदायूं से प्रमोद कुमार शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, नत्थू लाल शर्मा, बबराला से उमाकांत शर्मा, शिवभक्त शर्मा, उत्तराखंड से प्रदेशाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, मेरठ से अरविंद शर्मा, शक्ति संघ से हरद्वारी लाल मिश्रा,  जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सुरेश चंद्र शर्मा, बृजेंद्र प्रसाद तिवारी, मुकेश गौड़, डॉ. जय शंकर दुबे, डॉ. निशा कर शर्मा, महिला सभा की शालिनी शर्मा, संगीता भार्गव, सरोज शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, डॉ. राजीव लोचन शर्मा,  सचिन शर्मा, सोनाक्षी शर्मा आदि शामिल रहे।अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य आरपी मिश्रा व संचालन गुरुदत्त शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें:- संभल: परिवार को बंधक बनाकर भैंस खोल ले गए बदमाश

संबंधित समाचार