लखनऊ : गोमती से निकाला दस क्विंटल कचरा
लखनऊ, अमृत विचार। आदि गंगा गोमती को स्वच्छ बनाने की प्रतिज्ञा लेकर लखनऊ की स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के दर्जनों स्वयं सेवक प्रत्येक रविवार को नदी से बड़ी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ निकाते हैं। इस क्रम में 246वें रविवार को सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सेना के दर्जनों स्वयं सेवक सुबह 6 बजे ही झूलेलाल पार्क स्थित नदी के तट पर इकट्ठा होकर स्वच्छता अभियान शुरू किया।
दो घंटे तक चले इस अभियान में क्विंटलों सड़े गले कपड़े, पालीथीन बैग, पूजा में इस्तेमाल हुए फूल एवं बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट पदार्थ को निकाल कर सभी ने आदि गंगा गोमती मां की विधिवत आरती कर स्वच्छता की शपथ ली गई। सेना के संयोजक रणजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान नदी से 10 क्विंतल कचरा निकाल कर बाहर करने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमती को निर्मल बनाने की शपथ ली गई। इस मौके पर जय सिंह, विष्णु तिवारी, कृपा शंकर वर्मा, सरिता जायसवाल, शांती देवी, प्रीती जैन, रमेश जोशी, सलमान, शिवराज, आनंद वर्मा, ललित कुमार, राम कुमार बाल्मिकी, आशीष तिवारी, आयुष बंसल, रिंकू सिंह, अंकित साहू, दिनेश पाण्डेय एवं कुलदीप वर्मा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : बिल बकाया 73 हजार फिर भी दे दिया कनेक्शन
