रामपुर: मसवासी में खनन के ओवरलोड डंपर ने कार सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, मौत
मसवासी, अमृत विचार। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर ऑल्टो सवार ममेरे फुफेरे भाइयों को खनन के ओवरलोड डंपर ने रौंद डाला। हादसा इतना भयानक हुआ की पुलिस को शव निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल को भेज दिया है परिवार सहित ग्रामीण ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।
मिलकखोद निवासी प्रीतम चंद्रा के भाई की बेटी की शादी थी। सभी लोग शादी के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान प्रीतम चंद्र का 22 वर्षीय पुत्र विकास चंद्र और उसका फुफेरा भाई अमित कुमार उम्र 20 पुत्र रामगोपाल निवासी लाबाखेड़ा भी साथ में था दोनों अल्टो कार में सवार थे।
मसवासी दिशा की ओर से अपने गांव मुरादाबाद बाजपुर रोड से गुजर रहे थे। मसवासी के मुरादाबाद चौराहे से कुछ ही दूरी पर दोनों वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शव गाड़ी के बीच में ही फस गए।
पुलिस को शव निकालने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह पुलिस ने डंपर के नीचे से फंसी कार को बाहर निकाला तो लोगों ने दोनों युवकों की शिनाख्त की परिजन मौके पर पहुंचे। हाल से बेहाल हो गए शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने वही पर रोना -पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
इकलौता चिराग था विकास परिवार का
मसवासी। मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में मृत दो भाइयों की मौत के बाद परिवार सहित रिश्तेदार गहरे सदमे में है युवकों के परिजनों ने पुलिस पर ओवरलोड वाहनों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर लेट गए। मृतक विकास चंद्र अपने परिवार का इकलौता चिराग था। मिलक खोद निवासी प्रीतम चंद्रा के बड़े भाई की पुत्री की शादी थी हर्षोल्लास का माहौल था इसी दौरान विकास और अमित चंद्रा जो ममेरे फुफेरे भाई थे।
दोनों किसी काम से अल्टो कार में सवार होकर मसवासी आए थे। वापसी के दौरान डंपर की टक्कर से भयानक हादसा हुआ परिवार सहित राहगीर भी देखकर हृदय विदारक हो गए विकास अपने परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने खनन के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जमकर हंगामा काटा बमुश्किल पुलिस अफसरों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। मौके पर स्वार कोतवाल शरद मलिक स्वार क्षेत्र अधिकारी भी मौजूद रहे। खनन माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की परिजन अवैध खनन के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सड़क पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप भी लगाएं।
जिला बन चुका है खनन का अड्डा
जिले में खनन का धंधा रुकने का नाम नही ले रहा है। धड़ल्ले से दौड़ रहे डंपर लोगों के लिए मौत बन रहे है,लेकिन कोई सुनवाई नही है। कई माह पहले भी एक कार में सवार मुरादाबाद के पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी पुलिस इस खनन के धंधे को रोक नही पा रही है। इससे माफिया के हौसलें बुलंद है। खनन को लेकर जिले के दो डीएम पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी अधिकारी इसको रोक नही पा रहे है।
डंपर और कार की भिड़ंत के बाद पुलिस को वाहनों का करना पड़ा रूट डायवर्ट
मसवासी। मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर धर्म पर और अल्टो कार की भिड़ंत के बाद पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा पुलिस को हंगामा बढ़ता देख वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। सभी वाहनों को मानपुर चौराहे से स्वार बाजपुर मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। रविवार की शाम हुए इस हादसे के बाद बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस को डंपर में फंसी कार से शव निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
मानपुर चौराहे से मुरादाबाद टांडा समेत अन्य जगहों को जाने वाले वाहनों को स्वार बाजपुर मार्ग से डायवर्ट किया गया। दोनों यह कोकिला से जाने के बाद भी ग्रामीण और मृतक के परिजन सड़क पर जमे रहे और दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को अपने कब्जे में लेने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस को वाहनों का रूट रायगढ़ करना पड़ा। शाम 8 बजे तक वाहनों का रूट डायवर्ट जारी था।
यह भी पढ़ें- रामपुर : फिर से चमकेगा रामपुर का चाकू कारोबार, शासन ने जारी किए लाइसेंस जारी करने के आदेश
