फर्रुखाबाद: बाइकें भिड़ने से सड़क पर गिरे दो सगे भाई, डंपर ने कुचला

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

ओवर टेक करते समय हुआ हादसा, दूसरे बाइक सवार युवक घायल

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। ओवर टेक करते समय दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरे बाइक सवार दो सगे भाइयों के ऊपर से पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार डंपर ने कुचल दिया और दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी कमालगंज भेजा। दोनो भाइयों के शवों को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी नितिश (18) किता नगला में दोना पत्तल के कारखाने में काम करता था। बड़ा भाइ्र निखिल (21) उसको सोमवार सुबह बाइक से कारखाने पर छोड़ने जा रहा था। गांव नगला दाउद के पास नवीन मंडी समिति के नजदीक आगे चल रहे वाहन को निखिल ने ओवर टेक किया। तभी उसकी बाइक पेरी नवादा निवासी नितिन कुमार की बाइक से टकरा गई। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर दोनों भाइयों के ऊपर से निकल गया। इससे दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। हादसा देखकर चालक ने डंपर को खड़ा कर दिया और वहां से भाग गया। बाइकों की भिड़ंत में नितिन कुमार घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नितिन कुमार को सीएचसी भिजवाया। दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पिता नरेंद्र कुमार एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। उसने बताया कि पांच पुत्र और दो बेटियों में दो पुत्रों की मौत हो गई। अब तीन पुत्र रह गए हैं। निखिल की शादी हो गई थी। उधर नितिन कुमार की बहन का हाईस्कूल का पेपर था। वह आरपी इंटर कॉलेज में बहन को छोड़कर चचेरे भाई के पास जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- श्रावस्‍ती: डिप्‍टी रेंजर ने सर्विस रिवॉल्‍वर से गोली मारकर दी जान

संबंधित समाचार