बरेली: उमेश हत्याकांड के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे तो वकील जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: वीडियो वायरल कर पति और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार
