बरेली: वीडियो वायरल कर पति और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार
बरेली, अमृत विचार। एक युवती ने दूसरे धर्म के युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी कर ली। जिस कारण उसके पति और उसके पति के परिवार वाले उसकी जान के दुश्मन बन गए। युवती ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना बरादरी के रबड़ी टोला शहदाना निवासी अलीशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है।
बरेली: वीडियो वायरल कर पति और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार pic.twitter.com/dDpylzP3mh
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 27, 2023
जिसमें वह कह रही है कि उसकी अम्मी पर उसके परिजन उसका निकाह कराने का दबाव बना रहे हैं। जबकि वह मर्जी से पहले ही शादी कर चुकी है। उसने देश के संविधान के अनुसार खुशी से अपनी शादी की है। वह इस फैसले से खुश है। उसके मायके वाले उसके पति और उसकी ससुराल वालों के दुश्मन बने हुए हैं। अब एसएसपी और मुख्यमंत्री से उसने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस
