मुरादाबाद: अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब के साथ दो गिरफ्तार, GRP और RPF ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने चंडीगढ़ से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे दो कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शराब की 62 बोतलें भी जब्त की है।

होली त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता के आदेश पर ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ द्वारा ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। सोमवार को जीआरपी दरोगा राजकुमार व आरपीएफ एएसआई मुश्ताक खान द्वारा ट्रेनों में चेकिंग की जा रही थी।

 इसी बीच ट्रेन संख्या-12232 लखनऊ सुपरफास्ट के कोच एच-1 व बी-2 में कोच अटेंडेंट भूपेंद्र निवासी भटिया नगला थाना विथरी चैनपुर, जिला बरेली व हरप्रीत निवासी चांदपुर थाना बिलग्राम जिला हरदोई को अवैध रूप से हरियाणा मार्का 62 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत 14,880 रुपये बताई जा रही हैं। शराब पकड़ने वाली टीम में एएसआई रंजीत सिंह राणा, सिपाही सुमित, अवनीश व चरण सिंह भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से दक्ष बनेंगे शिक्षक

संबंधित समाचार