दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी पर Kanpur में AAP ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार झूठे मुकदमों में फंसा रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने पर कानपुर में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार झूठे मुकदमों में फंसा रही।

कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कानपुर के बड़ा चौराहा पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया।

पार्टी के प्रदेश सचिव भारत राजयोगी ने बताया कि सरकार की शह पर सीबीआई गलत कार्रवाई कर रही है। शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अंदर शिक्षा क्षेत्र में एतिहासिक कार्य किया है। दिल्ली की जनता सबकुछ देख और समझ रही है। सोमवार को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स ने पूरे चौराहे की घेराबंदी कर दी।

 

संबंधित समाचार