Umesh Pal हत्याकांड में Kanpur में अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में कानपुर में अधिवक्ताओं ने जताया विरोध।

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड मामले में कानपुर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस पर द लायर्स और बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही अधिवक्ताओं द्वारा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीर्घ लागू कराये जाने की मांग।

कानपुर, अमृत विचार। अधिवक्ता और उनके परिजनों पर लगतार हमले किए जा रहे हैं, हत्याएं हो रहीं हैं। उनकी सुरक्षा के लिए अब तक अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू नही किया गया है। दो दिन पूर्व प्रयागराज में एडवोकेट उमेश पाल की सरेराह हत्या कर दी गई, जो अत्यंत दुखद है। यह बात द लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कही। प्रयागराज के मामले पर सोमवार को द लायर्स एसोसिएशन और बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने सरकार से मांग की है कि एडवोकेट के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही जल्द से जल्द अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम लागू कराया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार को मामले पर सख्त कदम उठाते हुए आवश्यक कार्यवाई की मांग की। अनुराग श्रीवास्तव महामंत्री बृज नारायण निषाद, अनूप शुक्ला, सचिन अवस्थी, बंदना सोलंकी, पवन अवस्थी, अक्षय सिंह, निशांत त्रिपाठी, रजनीश गर्ग  सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार