अयोध्या: डीआईजी से शिकायत हुई तो आठ माह बाद दर्ज हुई दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली पुलिस ने आठ माह पूर्व हुई मारपीट की घटना में डीआईजी से शिकायत के बाद एक उपनिरीक्षक समेत अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।  
घटनाक्रम के मुताबिक नगर कोतवाली के खुर्दाबाद में रिंशू सिंह पुत्र नगेन्द्र बहादुर सिंह का निवास है। उनके चचेरे भाई बलरामपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 

शिकायत में रिंशू सिंह का कहना है कि गत वर्ष 29 मई को उनकी माता को पैरालाइसिस हुई तो राज राजेश्वरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। एक जून को बलरामपुर पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात राणा प्रताप सिंह प्रताप सिंह पुत्र स्व. विजय बहादुर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ पांच-साढ़े पांच बजे अस्पताल पहुंचे और मां को जान से मारने कोशिश की। 

बहन रूचि सिंह और उन्होंने विरोध किया तो बाहर निकाल गाली -गलौच करते हुए हाथ-लात से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।  पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। इतना ही नहीं विपक्षी छत्तीसग़ढ भारतीय सेना में तैनात उनके पिता को भी फोनकर जान से मार डालने की धमकी देते रहते हैं।  
  
सोमवार को सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने राणा प्रताप सिंह प्रताप सिंह निवासी खुर्दाबाद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट,गाली-गलौच और धमकी की धारा में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना तथा अग्रिम विधिक कारर्वाई का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पदयात्रा निकल दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार