अयोध्या: प्रख्यात मूर्तिकार नारायण चन्द्र मंडल का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामसेवकपुरम में श्रीराम कथा कुंज के लिए रामायण के प्रसंगों पर तैयार होने वाली मूर्तियों के सहयोगी मूर्तिकार नारायण चंद्र मंडल का निधन हो गया है। मूर्तिकार रंजीत मंडल ने बताया कि दिसंबर माह में तबीयत बिगड़ने के बाद उनका भी कई अस्पतालों में इलाज कराया गया। हार्टअटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान राम जन्मभूमि परिसर में स्वर्गीय अशोक सिंघल के द्वारा प्रस्तावित श्री राम कथा कुंज के लिए 2013 से मूर्ति बनाये जाने का कार्य प्रारंभ हुआ था। उन्ही के कहने पर पिता नारायण चन्द्र मंडल को भी 2014 से इस कार्य में शामिल किया गया। तब से रामसेवकपुरम में रहकर मूर्ति को तैयार करने का कार्य कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:-UP Board Exam: अयोध्या में पकड़ा गया एक और मुन्ना भाई, छात्र के स्थान पर दे रहा था परीक्षा

संबंधित समाचार