Banda News : Abbas Ansari के करीबी SP नेता को लखनऊ से आई STF टीम ने हिरासत में लिया, परिजनों से की पूछताछ
बांदा में सपा नेता के पुत्र को एसटीएफ टीम ने हिरासत में लिया।
अब्बास अंसारी के करीबी मददगारों में शामिल बांदा के एक सपा नेता पर लखनऊ से आई एसटीएफ टीम ने छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी कर उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया।
बांदा, अमृत विचार। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के करीबी मददगारों में शामिल शहर के एक सपा नेता के मकान पर लखनऊ की एसटीएफ टीम ने छापा मारकर उसके पुत्र को हिरासत में लिया है। बताते हैं कि सपा नेता और उसका बेटा चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने में मदद करते थे। एसटीएफ ने इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली साथ ही परिजनों से देर तक पूछताछ की।
चित्रकूट जेल में बंद रहे विधायक मुख्तार अब्बास अंसारी की पत्नी निखत की चित्रकूट जेल में अवैध रूप से मुलाकात के दौरान हुई गिरफ्तार के बहुचर्चित मामले के तार बांदा से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रात शहर के अलीगंज स्थित रामा के इमामबाड़ा के नजदीक सपा नेता रफीकुशमद के मकान में लखनऊ एसटीएफ ने भारी पुलिस बल के साथ छापामारा। घर से उनके पुत्र जुनैद को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक रफीकुशमद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के नजदीकी हैं।
मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी से भी उनका परिचय और मोबाइल पर बातचीत के माध्यम से होना बताया गया है। उधर, देर रात तक घर में छानबीन का अभियान जारी रहा। आसपास के इलाके के भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखा है। छापा के समय रफीकुशमद घर से बाहर थे। इस संबंध में बांदा चित्रकूट पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही।
