राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक निजी विश्वविद्यालय में शीघ्र मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ करने के प्रथम चरण में तैयार सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुधवार को करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी परिसर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा से तैयार एक सौ बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - मेघालय विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, हुआ शाम पांच बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान 

इसके लोकार्पणकार्यक्रम में डा हर्षवर्घन के साथ चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी एवं उदयपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. लखन पोसवाल के सानिध्य में करेंगे। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ अशोक कुमार गदिया ने बताया कि इस हॉस्पिटल के खोलने का उद्देश्य गरीब मरीजों को मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की सुविधा मुहैया कराना है ताकि मरीज दिल्ली के चक्कर काटने से बच सके वहीं अस्पताल में मरीजों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

इसके साथ ही सभी केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर्स भी अस्पताल में रियायती दरों पर बेहतर इलाज करा सकेंगे। इस अस्पताल में दस किलोमीटर तक मरीजों को एंबुलेंस सेवा मुफ्त दी जाएगी। मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर ज्ञान माहेश्वरी ने बताया की नई दिल्ली के एम्स, राम मनोहर लोहिया और सब दर्जन जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मेवाड़ अस्पताल में प्रत्येक माह कैंप लगाकर मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच करेगी और रियायती दरों पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। 

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी के मुंबई में होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट 

संबंधित समाचार