पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी के मुंबई में होने की सूचना, पुलिस हाई अलर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कानून-व्यवस्था की स्थित को बिगाड़ने के इरादे से पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों के मुंबई में मौजूद होने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है।

ये भी पढ़ें - मैं ईसाई हूं, इसके बावजूद मुझे हिंदू धर्म पसंद है: न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस सूचना के बाद मुंबई पुलिस ने सामरिक सड़क ब्लॉक, वाहनों की सघन तलाशी, संदिग्ध व्यक्तियों या आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी असामान्य गतिविधियों का पता लगाने के लिए आंख और कान खुले रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मुखबिरों को भी सतर्क किया गया है। मुंबई पुलिस को एनआईए ने ईमेल के जरिये अलर्ट किया है।

इस मेल में बताया गया कि कि इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी सरफराज मेमन नामक संदिग्ध कथित तौर पर पाकिस्तान, चीन और हांगकांग में प्रशिक्षित है और मुंबई में कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। मेनन को ट्रैक कर रही केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि वह मुंबई पहुंचा है। एनआईए ने मुंबई पुलिस को और सतर्क रहने की सलाह दी क्योंकि वह (मेनन) 'देश का दुश्मन' है।

एनआईए ने 'खतरनाक' संदिग्ध मेमन के महत्वपूर्ण विवरण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मुंबई पुलिस को भी दिए हैं। साथ ही उसके बारे में इंदौर पुलिस से और जानकारी हासिल की जा रही है।

ये भी पढ़ें -NIA ने हाईकोर्ट में कहा- असम के विधायक अखिल गोगोई हैं माओवादी गतिविधियों के सरगना

संबंधित समाचार