पीलीभीत : सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने पिकअप से शव उतारा, गोद में लेकर पैदल चल दिए
पीलीभीत, अमृत विचार। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। जिसमे एक किशोर की मौत हो गई। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पिकअप में रखकर पोस्टमार्टम को भेजे जा रहे शव को परिजन ने पिकअप से उतार लिया। उसके बाद हाथो में लिए पैदल थाने की तरफ चल दिए। इस बीच पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। हालांकि बाद में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। हादसा मंगलवार को हुआ।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बैजुनागर निवासी रामपाल अपने भतीजे गयादीन संग ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर बरखेड़ा चीनी मिल जा रहे थे। ग्राम उगनपुर के पास पहुंचते ही एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली आई और ओवर टेक करने के दौरान दोनो की टक्कर हो गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए पिकअप से ले जाया जा रहा था। इस दौरान परिजन भी जमा हो चुके थे।
पीलीभीत : गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की ओवरटेक करने के दौरान टक्कर। जिसमे एक किशोर की मौत हो गई। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पिकअप में रखकर पोस्टमार्टम को भेजे जा रहे शव को परिजन ने पिकअप से उतार लिया। उसके बाद हाथो में लिए पैदल थाने की तरफ चल दिए। इस बीच पुलिस से हल्की झड़प हुई pic.twitter.com/mokVxk0Mn3
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 28, 2023
रास्ते में ही पिकअप को रोक परिजन कारवाई की मांग करने लगे। शव को भी उतारकर हाथ में लेकर थाना गजरौला की तरफ बड़ गए। जाम लगाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में परिजन को आश्वस्त कर मामला शांत कराया गया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : पीलीभीत : पुलिस मुठभेड़ के बाद धरा गया अभिरक्षा से भागा गैंगस्टर सचिन
