मुरादाबाद : 2477 परीक्षार्थियों ने दी रसायन विज्ञान की परीक्षा, समीकरण को हल करने में हुई दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड की रसायन विज्ञान की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिले में 2517 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इसके सापेक्ष 40 विद्यार्थी नदारद रहे। परीक्षा देकर केंद्रों के बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर बहुत आसान था हालांकि समीकरण को हल करने में दिक्कत हुई।

जिले के 16 सेंटर पर सुबह 9:30 बजे से विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जांच पड़ताल के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा में केलकुलेटर पर प्रतिबंध रहा। 10:00 परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश का दी गई और 10:15 प्रश्न पत्र दिया गया जिससे पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिला। 10:30 बजे घंटी बजी और परीक्षा शुरू हो गई जोकि 1:30 तक चली। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी थी उन्होंने बताया कि पेपर आसान था  समय से पूरा हो गया।

सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर  शेफाली ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई 40 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : वाल्मीकि बस्ती बंगला गांव में थाने के निर्माण लेकर जताया विरोध, चेतावनी दी

संबंधित समाचार