वोगस्टार जयपुर में 14 से 16 अप्रैल तक करेगा फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

जयपुर। वोगस्टार यूनिटी इन डाइवर्सिटी थीम पर युवा महिलाओं और फैशन डिज़ाइनर के लिए आगामी 14 से 16 अप्रैल तक एक अनूठे फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन करेगा। वोगस्टार की संस्थापक कीर्ति चौधरी के अनुसार तीन दिवसीय इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 14 अप्रैल से जयपुर के ली मेरिडियन होटल में किया जायेगा।

इस फैशन वीक में सभी राज्यों से आने वाले उभरते डिजाइनरों द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट डिज़ाइन को ब्यूटी पेजेंट में भाग ले रही युवा प्रतिभागियों द्वारा रैंप पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। मिस वोगस्टार इंडिया और मिसेज वोगस्टार इंडिया के तहत तीन राष्ट्रीय विजेताओं को ताज पहनाया जाएगा। मिसेज वोगस्टार इंडिया को आगे फिर से दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है।

पहले समूह में 18-35 आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं भाग लेंगी जबकि समूह दो उन महिलाओं के लिए होगा जिनकी आयु 36-50 वर्ष के बीच हैं। निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने और सभी आयु समूहों की महिलाओं को शामिल करने के उद्देश्य से मिसेज वोगस्टार इंडिया को दो वर्गों में बांटा गया है।

मिस एंड मिसेज वोगस्टार इंडिया 2023 और वोगस्टार फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले अपनी तरह का यह पहला आयोजन होगा जहां सभी राज्यों के 700 प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा छह महीने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया गया है। इसके लिए जहां स्क्रीनिंग राउंड प्रतियोगिताओं के दौरान राज्यों में प्रतिभागी महिलाएं सौंदर्य आइकन बनने के लिए रूढ़िवादिता को तोड़ कर नए आयाम स्थापित करती नज़र आयी वहीं प्रतिभाशाली डिजाइनर ग्रैंड फिनाले में भारत के बहुसांस्कृतिक पहलू को प्रदर्शित करने के लिए प्रयासरत हैं और डिज़ाइन में कई प्रकार के प्रयोग कर रहे हैं।

ग्रैंड फिनाले फैशन शो एलिसन वुडहैम द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। एलिसन को फैशन उद्योग में 20 साल का अनुभव है और उन्होंने सब्यसाची, डिओर , अनामिका खन्ना और अन्य शीर्ष डिजाइनरों के लिए शो किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कैनिंग राउंड के दौरान वोगस्टार को 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की 1200 महिलाओं से पंजीकरण प्राप्त हुआ।

पंजीकरण के बाद संगठन ने प्रत्येक क्षेत्र से एक विजेता का चयन करने के लिए सभी राज्यों में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। वोगस्टार ने अलग-अलग शहरों से चुने गए इन 700 उम्मीदवारों को भी प्रशिक्षित किया इनमें से 200 विजेताओं को जयपुर में ग्रैंड फिनाले के दौरान सम्मानित किया जाएगा। मिस एंड मिसेज़ वोगस्टार इंडिया के प्रोजेक्ट हेड हैरी खोसला ने कहा कि वोगस्टार 2023 महिलाओं को समान उपलब्ध कराने और उन्हें दुनिया के सामने लाने में मदद करने के लिए कार्यरत है।

ये भी पढ़ें : पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित 

संबंधित समाचार