अयोध्या: जन्मभूमि पथ पर निर्माण कार्य सुस्त देख नाराज हुए मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रद्धालु मूवमेंट प्लान से संबंधित स्थलों का जिलाधिकारी के साथ किया निरीक्षण

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग जन्मभूमि पथ का निर्माण धीमी गति से होने पर मंडलायुक्त गौरव दयाल काफी नाराज दिखे। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण के निर्माण खंड-4 को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये हैं। मंगलवार को निर्माणाधीन पथ पर श्रद्धालु मूवमेंट प्लान से संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त गौरव दयाल के साथ जिलाधिकारी नितीश कुमार भी मौजूद रहे। 

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि इस मार्ग को चैनेज नंबरों में विभाजित किया गया है जिस पर पत्थर लगाये जाने का कार्य किया जाना है। इसी मार्ग के चैनेज नंबर 300 से 325 पर जन्मभूमि पथ से पीएफसी के लिए जाने वाले प्रस्तावित मार्ग के एंट्री प्वाइंट पर 8 एक्सरे बैगेज स्कैनर लगाये जाने है, जिसके लिए एक सिविल स्ट्रक्चर भी बनाया जाना है। 

इस के निर्माण हेतु आर्किटेक्ट जय कार्तिकर से डीपीआर एवं डिजाइन को तत्काल प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।  मंडलायुक्त ने बताया कि जन्मभूमि पथ के चैनेज नंबर-460 पर डिजाइन हेतु लगाये गये सफेद पत्थरो की क्वालिटी ठीक नहीं है जिसे बदलने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मवई ब्लॉक मुख्यालय पर भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

संबंधित समाचार