लखनऊ: स्टंट पर जब्त होगा वाहन, निरस्त होंगे लाइसेंस, होली को लेकर डीएम ने की बैठक
लखनऊ, अमृत विचार। दो पहिया वाहनों पर स्टंट करने वाले और नशे में तेज वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। यह निर्देश जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने होली को लेकर आयाेजित बैठक में अफसरों को दिए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में त्योहार को लेकर बैठक की। जिसमें तैयारी व कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
अफसरों को बताया कि होलिका दहन 7 मार्च को होगा और 8 को रंग खेला जाएगा। खासकर शान्ति व्यवस्था से जुड़े अधिकारी विशेष सर्तकता बरतें। उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमणकर ले विशेष रूप से होलिका दहन स्थलों को अवश्य देख लें यदि कहीं पर कोई विवाद है तो उसे समय रहते निस्तारित करा दें। सफाई, चूने का छिड़काव व प्रकाश व्यवस्था करें।
होली पर निकलने वाले प्रमुख जुलूसों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। खाद्य पदार्थ जैसे खोया, मिठाई समेत अन्य की जांच अभियान चलाकर करें। जिलाधिकारी ने एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देश दिए कि दो पहिया वाहनों से स्टंट और नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चालाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम नगर पूर्वी अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व हिमांशु कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी रहे।
यह भी पढ़ें:-Kanpur Crime: कंबल को लेकर गाली गलौज के बाद ईंट से कूचकर की थी हत्या, खून के छींटे से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
