लखनऊ: कुत्तों ने बच्चों पर बोला हमला, एक को काटा
लखनऊ, अमृत विचार। सृष्टि अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। पार्क में खेल रहे बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया और भागते समय एक को काट लिया। सोमवार शाम जानकीपुरम् स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के पार्क में वहां रहने वाले पांच बच्चे खेल रहे थे।
इस दौरान छह से सात कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला बोल दिया। सभी वहां से भागे तो उसमें 13 वर्षीय राज आर्यन पुत्र समर उपाध्याय कुत्तों का शिकार हो गया। उसके पैर में कई जगह कुत्तों ने काट लिया। उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए।
अपार्टमेंट निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि यहां रोजाना कुत्ते बड़ों व बच्चों को काटते हैं। लेकिन, नगर निगम कार्रवाई नहीं करता है। डर के कारण बच्चे बाहर तक नहीं निकलते हैं।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: प्रधान प्रतिनिधि और उसके भाई ने ब्लॉक में किया जमकर हंगामा, जानें मामला
