बहराइच: रिश्तेदारी में गए युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रिश्तेदारी में गए युवक का शव बुधवार सुबह फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम एरिया निवासी पुन्नू कश्यप (40) की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र मुन्नीलालपुरवा गांव में है। रिश्तेदारी में कुछ दिन पूर्व विवाह आयोजित हुआ था। जबकि मंगलवार को प्रीति भोज कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए पुन्नू गांव गया था। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। इस पर सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पेड़ से उतरवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत आत्महत्या करने से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Breaking News: अपराधियों का रसूख 'मिट्टी में मिलाने' पहुंचा PDA, धूमनगंज थाने में PAC और पुलिस का भारी बंदोबस्त

संबंधित समाचार