Kanpur News : लोन मिला तो वेंडरों के खिले चेहरे, ITI में डूडा ने आयोजित किया रोजगार मेला
कानपुर में 298 को रोजगार व 400 युवाओं को दिया गया लोन।
कानपुर के आईटीआई में डूडा ने रोजगार मेला आयोजित किया था। इसमें 298 को रोजगार व 400 युवाओं को लोन दिया गया। लोन मिलने पर वेंडरों के चेहरे खिले।
कानपुर, अमृत विचार। पांडु नगर स्थित आईटीआई में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा आयोजित रोजगार मेले के समापन के मौके पर सांसद सत्यदेव पचौरी ने 298 युवाओं को प्लेसमेंट लेटर दिया। वहीं वेंडरों का लोन स्वीकृत किया गया।
संस्थान के प्रचार्य अरुण कुमार मिरा ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम- स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र एवं कौशल रोजगार योजना ( ईएसटीपी) के अन्तर्गत प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कम्पनियों का जॉब लेटर प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वतः रोजगार के 18 आवेदकों के लोन को स्वीकृत कर वितरित किया गया है । सात महिला स्वयं सहायता समूहों का कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) निर्धारित किया गया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत व्यवसाय शुरू करने के लिए चार सौ वेंडरों को लोन दिया गया
