मुरादाबाद : आर्यन क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत, शोएब ने खेली नाबाद 86 रनों की शानदार पारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपाल क्रिकेट एकेडमी को दी करारी मात

मुरादाबाद, अमृत विचार। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेले जा रहे अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आर्यन क्रिकेट एकेडमी और नागपाल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने दीपक के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 311 रन बनाए। टीम के लिए शोएब सिद्दीकी ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद अरमान ने 62, दीपक राणा ने 61 रन का योगदान दिया। नागपाल के लिए गेंदबाजी में अदनान अली, मोहम्मद वसीम व जकी जैदी ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में नागपाल की पूरी टीम 32 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। 

टीम के लिए हिमांशु ने 53, मुख्तार अशरफ ने 36 रन बनाए। आर्यन के लिए दीपक राणा ने 3 और प्रशांत वीर ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दीपक राणा बने। अंपायर की भूमिका में सतेंद्र सिंह व शमशाद अल्वी रहे। इस दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, डॉ. कुशल पाल, वैभव त्रिवेदी, कपिल गिल, मोहम्मद हसीन, चमन सिंह, विपुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार