बढ़े हुए रसोई गैस के दाम पर आज कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश कार्यालय से विधानभवन तक होगा विरोध मार्च  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। होली के त्योहार से पहले रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गयी है। घरेलू गैस सिलिंडर में 50 रुपये और कमर्शियल रसोई गैस में 350 रुपये का इजाफा किया गया है। इसको लेकर विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। आज राजधानी में कांग्रेस पार्टी रसोई गैस के बढ़े दाम के विरोध में प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा भवन तक पैदल मार्च करेंगे। 

ये भी पढ़ें-लखनऊ में BJP की बैठक आज, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल होंगे शामिल  

संबंधित समाचार