अयोध्या: SSP ने बदले दस निरीक्षक और उप निरीक्षक, कई की कुर्सी छिनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने जिले के दस निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलवा किया है। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों की कुर्सी छिन गई है।
   
फेरबदल में निरीक्षक राजेश कुमार राव को क्राइम ब्रांच से बीकापुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहां तैनात सुमित कुमार श्रीवास्तव को हटा कर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है। निरीक्षक नीरज सिंह को थाना पटरंगा से थाना इनायतनगर का प्रभारी बनाया गया है। पूराकलंदर के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा को कैंट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक रतन कुमार शर्मा कैंट से पूराकलंदर भेजे गए हैं। उप निरीक्षक थाना पटरंगा के एसओ बनाए गए हैं। देवेंद्र प्रसाद पांडेय को डीसीआरबी से डीआईजी का वाचक बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह तारुन से प्रभारी कोर्ट मानिटरिंग बनाएं गए हैं। वहीं इनायतनगर थाना से एसओ अमरजीत सिंह को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- हरदोई में केबल बॉक्स फुंकने से 7 घंटे से कई मोहल्लों की बिजली गुल

संबंधित समाचार