हरदोई में केबल बॉक्स फुंकने से 7 घंटे से कई मोहल्लों की बिजली गुल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। होली के त्यौहार पर सरकार जहां निर्बाध बिजली देने की बात कह रही है। वहीं जिला मुख्यालय पर आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले 7 घंटे से अंधेरे में है। लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लों में पानी तक का संकट हो गया है ।पानी के लिए लोग मोहल्ले में लगे सार्वजनिक हैंडपंपों पर लाइन लगाए दिख रहे हैं।

बताते चलें गुरुवार को सुबह 6:00 बजे गुरुगुज्जा पावर हाउस पर केबल बॉक्स फुंकने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय कर्मचारियों की टीम लगभग 7 घंटे से प्रयासरत है। लेकिन अभी भी बिजली चालू नहीं हो सकी है। बिजली न आने से नगर के मोहल्ला लक्ष्मी पुरवा रामनगरिया ,भामाशाह नगर, विभूति नगर ,राधा नगर किसन नगरिया चौहान तो सांडी रोड सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में संकट है ।लंबे समय से बिजली न आने से लोगों के घरों में टंकियों में भरा पानी खत्म हो गया है। पानी के लिए लोग सार्वजनिक  नलों पर लाइन लगाए हैं। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मी खराबी को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Prayagraj Breaking: अशरफ की ससुराल पहुंची एसटीएफ टीम, बहन और पत्नी को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार