बरेली: बारात में जमकर चले लात-घूसे और चप्पल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। थाना मीरगंज के एक गांव में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव चुराई दलपत में बारात आई हुई थी, जिसमें किसी बात को लेकर बाराती मारपीट करने लगे।
बरेली: बारात में जमकर चले लात-घूसे और चप्पल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/9R808z1YEC
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 2, 2023
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर थाना मीरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: जानवरों के चारे को लेकर विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
