अयोध्या: मेंहदी प्रतियोगिता में श्रुति प्रथम और सुष्मिता द्वितीय रहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत राजा मोहन गर्ल्स महाविद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोशल एक्शन फॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाऊंडेशन की ओर से आयोजन हुआ। इस दौरान एनएसएस की छात्राओं ने संस्था द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में महिला सशक्तिकरण पर अपने विचारों को मेहंदी के माध्यम से हाथों पर उकेरा। 

प्राचार्य डॉ मंजूषा मिश्रा एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. ज्योतिमा सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ रोमा अरोरा, रेंजर प्रभारी डॉ कविता के साथ संस्था की टीम लीडर वंदना पांडेय, बृजेंद्र कुमार दुबे, श्रद्धा तिवारी, उषा पाठक आदि ने समारोह को सम्बोधित किया। प्रथम स्थान पर श्रुति वर्मा, द्वितीय सुष्मिता कुमारी एवं तृतीय स्थान सोनल एवं रश्मि को मिला। संस्था अध्यक्ष डॉ स्वदेश मल्होत्रा व टीम लीडर वंदना पांडेय ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत

संबंधित समाचार