चुनावों में जीत का श्रेय भाजपा सरकारों के कार्यों, कार्यकर्ताओं के समर्पण को जाता है: PM मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार जीत का श्रेय बृहस्पतिवार को पार्टी की सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को दिया।

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर बधाई देने के लिए यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम देश और दुनिया के सामने भारत के लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों की आस्था को प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणामों ने पूरी तरह साफ कर दिया है कि यह क्षेत्र न तो ‘दिल्ली’ से और ना ही ‘दिल’ से दूर है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर पूर्व में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री के इन राज्यों को मुख्य धारा में लाने के प्रयासों को तथा क्षेत्र में विकास के नीतिगत फैसलों को दिया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को अपना एटीएम समझा, लेकिन मोदी ने क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया और यहां शांति तथा विकास के लिए काम किया।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत मोदी की सोच, समझ और संकल्प की जीत: नड्डा

संबंधित समाचार