बरेली: कैंट छावनी चुनाव में महिलाओं के लिए दो वार्ड आरक्षित, सामान्य के लिए चार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वार्ड 3 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, क्षेत्र में दावेदारों की और बढ़ी सक्रियता

बरेली, अमृत विचार। छावनी परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। 30 अप्रैल को चुनाव होना है। सात में से दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चार में सामान्य और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चुनाव को लेकर दावेदारों ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वार्ड एक, पांच, छह और सात में सामान्य सीट रहेगी। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में 13232 मतदाता हैं। इसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड में 1743 मतदाता हैं।

कैंट बोर्ड के अफसरों के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 3 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। नामांकन के लिए 27 मार्च का समय तय कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 6 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

इन स्थानों पर होंगे पोलिंग बूथ
वार्ड एक के अंतर्गत जीई ऑफिस, वार्ड दो में केंद्रीय विद्यालय जेआरसी, वार्ड तीन में शहनाई बारात घर के निकट, वार्ड चार में साई हॉस्टल गेट संख्या एक, वार्ड पांच में सदर बाजार स्थित बालिका प्राइमरी स्कूल, वार्ड छह में सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज और वार्ड सात में बीआई बाजार के एलएओबी कार्यालय में छावनी परिषद की ओर से पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

यह होंगे चुनाव चिन्ह
छावनी परिषद के चुनाव में एयर कंडीशनर, अलमारी, बल्ला, बैटरी, टार्च, बेंच, बक्सा, ईंटें, बाल्टी, दूरबीन, ब्रीफकेस, कैमरा, शतरंज बोर्ड, कम्प्यूटर, क्रेन, ड्रिल मशीन, कूड़ादान, बांसुरी आदि चुनाव निशान प्रत्याशियों को वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: होली से पहले मिलावटखोरी पर लगाम कसने को चल रहा अभियान, FSDA ने 10 प्रतिष्ठानों से लिए 25 नमूने

संबंधित समाचार