लखनऊ: वाहनों के वीआईपी नंबरों की बुकिंग शनिवार से
लखनऊ,अमृत विचार। दो व चार पहिया हल्के नए वाहनों पर वीआईपी नंबरों की बुकिंग शनिवार की सुबह दस बजे से शुरू हो रही हैं। इस बार ट्रांसगोमती देवा रोड एआरटीओ कार्यालय से यूपी 32 एलक्यू नंबरों की सीरीज शुरू हो रही हैं। इस सीरीज में शामिल 347 वीआईपी नंबरों की नीलामी बोली में हिस्सा लेने …
लखनऊ,अमृत विचार। दो व चार पहिया हल्के नए वाहनों पर वीआईपी नंबरों की बुकिंग शनिवार की सुबह दस बजे से शुरू हो रही हैं। इस बार ट्रांसगोमती देवा रोड एआरटीओ कार्यालय से यूपी 32 एलक्यू नंबरों की सीरीज शुरू हो रही हैं। इस सीरीज में शामिल 347 वीआईपी नंबरों की नीलामी बोली में हिस्सा लेने वाले गाड़ी मालिक 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
गाड़ी मालिक ऑनलाइन रजिट्रेशन प्रक्रिया में आवेदक विभागीय वेबसाइट www.vahan.parivahan.gov.in/fancynumberbid पर जाकर पूरी कर सकते है। यह जानकारी एआरटीओ (प्रशासन)अंकिता शुक्ला ने दी।
