शाहजहांपुर: कोरोना संक्रमण से पेट्रोल पंप मालिक की मौत, 58 नए मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। कोरोना वैश्विक महामारी का असर मई-जून में कम होने का अंदाजा लगाया जा रहा था लेकिन जिले में कोरोना ने इन्हीं दिनों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हर रोज जहां नए मरीज निकल रहे हैं, वहीं जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। कोरोना वैश्विक महामारी का असर मई-जून में कम होने का अंदाजा लगाया जा रहा था लेकिन जिले में कोरोना ने इन्हीं दिनों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हर रोज जहां नए मरीज निकल रहे हैं, वहीं जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम शहर निवासी पेट्रोल पंप मालिक की कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कैबिनेट मंत्री के पीए सहित 58 लोग भी कोरोना पाॅजिटिव निकले।

शहर के मोहल्ला आवास विकास काॅलोनी निवासी पेट्रोल पंप मालिक विवेक प्रताप सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। उन्होंने लखनऊ के कोविड अस्पताल में बुधवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ा। उनकी चार अगस्त को अचानक हालत बिगड़ गई थी। उन्हें परिजनों ने पीजीआई लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कोरोना टेस्ट के लिए उनका सैंपल लिया गया। जिसमें वह पाॅजिटिव पाए गए। तब से उनका बराबर इलाज चल रहा था। बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

कैबिनेट मंत्री के पीए की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इससे भाजपा कार्यकर्ता खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। एक दिन पहले ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के पीए हरजीत सिंह की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है।

संबंधित समाचार