Kanpur News: अहमादाबाद से गोरखुपर जा रही ट्रेन को रावतपुर स्टेशन पर पांच घंटे रोका गया, यात्रियों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में रावतपुर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया।

लखनऊ मानक नगर स्टेशन उत्तर रेलवे द्वारा पटरियों को दुररुत का कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से अहमादाबाद से गोरखुपर जा रही ट्रेन को पांच घंटे के लिए कानपुर के रावतपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा।

कानपुर, अमृत विचार। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19409) रावतपुर रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे खड़ी रही। सुबह लगभग आठ बजे आई ट्रेन दोपहर एक बजे के बाद निकली। लखनऊ के मानकनगर रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर काम होने की वजह से उत्तर रेलवे ने सिग्नल नहीं दिया। गर्मी के चलते यात्री बिलबिला उठे। ट्रेन के शौचालयों में पानी खत्म हो गया। यात्रियों के हंगामे की वजह से आरपीएफ ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की। 
 
ट्रेन का कन्नौज के बाद कानपुर में अनवरगंज स्टेशन पर स्टापेज है। रावतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज ही नहीं है, लेकिन ट्रेन जब सुबह आठ बजे रावतपुर स्टेशन पहुंची तो आगे बढ़ी ही नहीं। जो लोग इस ट्रेन से अक्सर आते जाते हैं, उन्हें आधे घंटे तक ट्रेन इस स्टेशन पर रुकने पर जानकारी लेना मुनासिब समझा। कोई उपयुक्त जवाब नहीं मिला। स्टाफ ने कहा कि आगे ब्लॉक है। इसलिए ट्रेन रुकी है। ट्रेन दोपहर एक बजे रावतपुर स्टेशन से निकली।
 
अनवरगंज स्टेशन पर भी दो मिनट के बजाय 25 मिनट खड़ी रही। दोपहर 1:26 बजे आई और 1:51 बजे रवाना हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर काम की वजह से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे ने क्लीयरेंस नहीं दिया। इसकी वजह से पांच घंटे तक ट्रेन को रावतपुर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।

संबंधित समाचार