उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के एक और करीबी के घर पर चला बुलडोजर, पीडीए ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद के एक और करीबी के मकान पर शुक्रवार को पीडीए का बुलडोजर चल गया। माशूकउद्दीन अतीक अहमद का बेहद करीबी बताया जा रहा है। इसकी प्रयागराज में क्रिमिनल हिस्ट्री भी बताई जा रही है। 

प्रयागराज के अहमदपुर असरौली थाना पुरामुफ्ती में माशुकउद्दीन का घर है। प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) के अधिकारी सचिव अजित सिंह ने बताया कि माशूकउद्दीन का घर अवैध निर्माण करके बना है। पीडीए की तरफ से इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया गया था।

नोटिस के बाद माशूक ने 200 गज में बने मकान के निर्माण के लिए मैप दाखिल किया था, लेकिन जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि माशूक किसी दूसरी जमीन का नक्शा बनवाकर लाया था। पीडीए ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके अलावा 200 गज में बने निर्माण को लेकर एयरफोर्स ने भी आपत्ति की थी। शुक्रवार को माशूकउद्दीन के अवैध रूप से बने घर को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आगजनी की चपेट में आए बुजुर्ग की टूट गई सांसें, कई मवेशियों की भी हुई थी मौत

संबंधित समाचार