मथुरा: रंगभरी एकादशी पर वृंदावन की परिक्रमा लगाने को उमड़ा जनसैलाब, DM-SSP ने लिया जायजा
राधे राधे श्याम मिलादे के जयकारों से गुंजायमान परिक्रमा मार्ग
मथुरा/वृंदावन, अमृत विचार। रंगभरी एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने धार्मिक नगरी की पंचकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर जहां भक्त मस्ती के रस में सराबोर नजर आए वहीं जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए। डीएम और एसएसपी खुद परिक्रमा मार्ग में पैदल चलकर जायजा लेते दिखाई दिए। रंगभरी एकादशी पर तीर्थनगरी में रंगभरी एकादशी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
रंगभरनी एकादशी त्यौहार, वृन्दावन के दृष्टिगत की गयी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय मथुरा @ShaileshP_IPS द्वारा दी गयी बाइट pic.twitter.com/2jihAydfha
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 3, 2023
मध्य रात्रि से पंचकोसीय परिक्रमा करते भक्तों की भारी भीड़ ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। पूरे दिन में करीब आठ से दस लाख लोगों के परिक्रमा करने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा परिक्रमार्थियों की सुविधार्थ पूरे परिक्रमा मार्ग में दुपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यमुना किनारे भारी भीड़ को देखते हुए पीएसी का गोताखोर दल स्टीमर से गश्त कर रहा है। जिले के तमाम आला अफसर लगातार अपडेट ले रहे हैं। भक्तो की भीड़ इस मौके पर मस्ती के रस में सराबोर नजर आ रही है।
निरीक्षण - रंगभरनी एकादशी त्यौहार, वृन्दावन”
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 3, 2023
जनपद मथुरा pic.twitter.com/vtsvdMvOac
ये भी पढ़ें- मथुरा: बांके-बिहारी में रंगभरी एकादशी, टेसू के फूलों से बने रंग भक्तों पर बरसे, देखें VIDEO
