बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल में बोली गई सर्वाधिक हिंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे पर अधिकांश काम-काज ई-ऑफिस के माध्यम से हिंदी में किया जा रहा है। इसको लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को माह जनवरी से जून, 2020 तक की अवधि में हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के …

बरेली,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे पर अधिकांश काम-काज ई-ऑफिस के माध्यम से हिंदी में किया जा रहा है। इसको लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को माह जनवरी से जून, 2020 तक की अवधि में हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही इज्जतनगर मंडल की पत्रिका ‘रेल प्रज्ञा’ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता लखनऊ के अपर आयकर आयुक्त, डा. नील जैन ने की। इज्जनगर रेलवे मंडल में इस साल सबसे ज्यादा हिंदी बोले जाने के लिए सम्मानित किया गया है। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर अधिकांश काम-काज ई-ऑफिस के माध्यम से हिंदी में किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में समय-समय पर तकनीकी गोष्ठी, कवि-गोष्ठी, कार्यशाला, हिंदी प्रतियोगिताओं और राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों का आयोजन किया जाता है। मार्च-2020 में मंडल द्वारा राजभाषा पत्रिका ‘रेल प्रज्ञा’ के डॉ. उर्मिलेश स्मृति अंक का प्रकाशन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (उत्तर क्षेत्र-2), गाजियाबाद से जुड़े राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) अजय मलिक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर में हिंदी के प्रगामी प्रयोग और राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की सराहना की।

संबंधित समाचार