अयोध्या : खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग का दुकानों पर छापा, गोसाईंगंज में एजेंसी सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। होली के पहले बाजार में मिलावटी मिठाईयां व खोवा की धरपकड़ के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औद्यधि प्रशासन विभाग छापेमारी कर रहा है। 1 मार्च से शुरू किया गया यह अभियान 6 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के रिकाबगंज क्षेत्र में दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारा गया। गोसाईगंज बाजार में भी विभाग की एक टीम ने अनिल कुमार गुप्त की खाद्य सामग्री की एजेंसी पर छापा मारा। यहां दुकानदार नहीं मिला तो दुकान को सीज कर दिया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलावटी मिठाई व खोवा की जांच के लिए छापे की कार्रवाई की गई। 

मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीस्ट्स से 3 नमूने लिए गए जिसमें चेरी क्रस्ट, राजभोग व खोवा शामिल है। वहीं मोहन स्वीट्स रिकाबगंज में  मिठाइयों की चेकिंग की गई। इस दौरान इस दुकान से मिठाई के चार लड्डू, बालू शाही, खोवा, काजू स्ट्रा बेरी मिठाई का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अरिवंद कुमार द्विवेदी सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

संबंधित समाचार